✕
दिनदहाड़े 35 लाख की सेंधमारी
By EditorialPublished on
अज्ञात सेंधमारों ने महज घंटे भर में घनसोली गांव में समर्थ नगर में एक घर में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देते हुये 15 लाख रुपये की नकदी और 20 लाख रुपये कीमत के स्वर्णाभूषण आदि मिलाकर 35 लाख रुपये की लूट की है।

x

मुंबई। अज्ञात सेंधमारों ने महज घंटे भर में घनसोली गांव में समर्थ नगर में एक घर में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देते हुये 15 लाख रुपये की नकदी और 20 लाख रुपये कीमत के स्वर्णाभूषण आदि मिलाकर 35 लाख रुपये की लूट की है। वारदात के समय परिवार मंदिर में पूजा के लिये गया हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाते हुये सेंधमारों ने अपना काम कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, घनसोली गांव में समर्थ नगर इलाके में जय श्रीकृष्ण सोसायटी में रंजीतसिंह राजपुरोहित अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार शाम को वे परिवार सहित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिये गये थे। उस वक्त घर में कोई नहीं था और घर बंद था। सेंधमारों ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और घर में दाखिल हो गये। उन्होंने घर में रखी 15 लाख रुपये की नकदी और 20 लाख के स्वर्णाभूषण मिलाकर कुल 35 लाख रुपये मूल्य का सामान समेटा और फरार हो गये।
Next Story
Related News
X

