✕
3 अक्टूबर से दुबई और शारजाह में खेला जाएगा महिला टी-20 वर्ल्डकप
By EditorialPublished on
बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) बांग्लादेश से शिफ्ट कर दिया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने यह ऐलान किया, हालांकि बांग्लादेश के ही पास है।

x

दुबई (एजेंसी)। बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) बांग्लादेश से शिफ्ट कर दिया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने यह ऐलान किया, हालांकि बांग्लादेश के ही पास है।
3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट के मुकाबले यूएई के दुबई इंटरनेशनल और शारजाह के मैदान पर खेले जाएंगे।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, बांग्लादेश में महिला टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी नहीं करना शर्म की बात है, क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) एक यादगार आयोजन कर सकता था। श्रीलंका और जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भी टूर्नामेंट अपने यहां कराने में रूचि दिखाई थी, लेकिन काउंसिल ने मुकाबले यूएई में कराने का फैसला लिया।
यूएई ने 2021 में मेंस टी-20 वर्ल्ड कप भी कराया था
यूएई पहले भी टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन कर चुका है। साल 2021 में कोरोना की वजह से भारत में होने वाले मेंस टी 20 वर्ल्ड कप यूएई में करवाया गया था, हालांकि इसकी मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास ही थी।
बीसीसीआई ने खारिज किया था आईसीसी का प्रस्ताव
आईसीसी ने बीसीसीआई से टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन भारतीय बार्ड ने आईसीसी के प्रस्ताव यह कहकर खारिज कर दिया था कि हम यह संकेत नहीं देना चाहते हैं कि हम लगातार अपने ही घर में वल्र्ड कप कराना चाहते हैं। बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने बताया था कि भारत 2025 में विमेंस वनडे वल्र्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है।
10 टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा
बांग्लादेश में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 18 दिनों में 23 मैच आयोजित किए जाएंगे। भारत ग्रुप ए में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इसके अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर से आई एक टीम शामिल है। वहीं मेजबान बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और क्वालिफायर-2 टीम ग्रुप बी में है। इस ग्रुप के सभी मैच ढाका में खेले जाएंगे।
दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें पहुंचेगी सेमीफाइनल में
सेमीफाइनल में दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 17 अक्टूबर को सिलहट में और दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा। वहीं 20 अक्टूबर को फाइनल ढाका में ही खेल जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
