illegal immigrants
मालीगांव। अवैध प्रवासियों (illegal immigrants) (बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं) का पता लगाने के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल ने 1 जनवरी से 15 अगस्त तक पू. सी. रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर तलाशी के दौरान 225 अवैध प्रवासियों और 16 भारतीय एजेंटों को हिरासत में लिया।
1 अगस्त की एक घटना में, अगरतला रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने जीआरपी/अगरतला के साथ संयुक्त रूप से अगरतला रेलवे स्टेशन पर एक नियमित अभियान चलाया। तलाशी के दौरान उन लोगों ने स्टेशन परिसर में 10 संदिग्ध व्यक्तियों (3 महिलाओं और 7 पुरुषों) का पता लगाया। पूछताछ करने पर, वे अपनी यात्रा की कोई जानकारी नहीं दे सके और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सके। बाद में उन लोगों ने कबूल किया कि वे लोग बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश हुए थे और ट्रेन से दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे। बाद में, सभी अवैध प्रवासियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए प्रभारी/राजकीय रेलवे पुलिस/अगरतला को सौंप दिया गया। इससे पहले 2 और 23 जुलाई को अगरतला स्टेशन से क्रमशः 11 और 4 अवैध प्रवासियों को पकड़ा गया था।
Editorial

Editorial

Next Story