Bank of Baroda
मुंबई। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने कई पहलों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी देबदत्त चांद, कार्यपालक निदेशकों, सीवीओ और वरिष्ठ कार्यपालकों ने मुंबई स्थित बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहभागिता की। बैंक ने कॉर्पोरेट कार्यालय और देश के 75 प्रमुख जिलों में प्रदर्शनियों का आयोजन करके विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। मुंबई में, 1971 के युद्ध के अनुभवी ब्रिगेडियर एसडी सलोखे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर इस अवसर की शोभा बढ़ाई । बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी देबदत्त चांद ने कहा, स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए आवश्यक है कि हम उन लोगों की स्मृति का सम्मान भी करें जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया और एक ऐसे भविष्य के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध करें जहां हर व्यक्ति का सम्मान किया जाए। ऐसा करके, हम न केवल अपने अतीत के प्रति आदर व्यक्त करते हैं बल्कि एक अधिक उल्लसित और एकजुट समाज के निर्माण में भी योगदान करते हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में बैंक के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता का भी आह्वान किया। चांद ने कहा, बैंक ऑफ बड़ौदा भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास आकांक्षाओं को बल देने में एक महत्त्वपूर्ण साझेदार की भूमिका निभाता रहा है और हम देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, देश भर के बैंक कर्मचारियों ने विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र थीम के साथ जन जागरूकता अभियान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीली दवाओं के विरोध की शपथ ली।
Next Story