RECPDCL
गुरुग्राम। महारत्न आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड ने राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र चरण-4 (जैसलमेर/बाड़मेर कॉम्प्लेक्स) से बिजली की निकासी के लिए गठित 2 परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) यानी राजस्थान 4-सी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड और राजस्थान 4-ई पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को सौंप दिया है। मेसर्स पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर आधार पर उपरोक्त ट्रांसमिशन परियोजनाओं के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता के रूप में उभरी।
आरईसीपीडीसीएल के सीईओ टी.एस.सी. बोश ने आरईसीपीडीसीएल और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी सचिव सत्य प्रकाश दाश सहित पीजीसीआईएल के अधिकारियों को एसपीवी सौंपे। परियोजनाओं को 2 वर्षों में क्रियान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
Next Story