PNG Jewellers
पुणे। 192 वर्षों की समृद्ध विरासत और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, ‘पीएनजी ज्वेलर्स’ (PNG Jewellers) का मंगलसूत्र महोत्सव (Mangalsutra Mahotsav) इस वर्ष 20वें वर्ष में पदार्पण कर रहा है। इस अवसर पर कंपनी की ओर से ट्रेडिशनल, मॉडर्न, लाइटवेट, हेरिटेज, पोल्की, डायमंड और गोकाक जैसे 7 श्रेणियों में मंगलसूत्र के 2000 से अधिक नए डिजाइन पेश किए जा रहे हैं। इस वर्ष के आयोजन को महा मंगलसूत्र महोत्सव शीर्षक दिया गया है और यह अब तक का सबसे भव्य कार्यक्रम होगा। महाराष्ट्र और गोवा के सभी स्टोर्स पर मनाया जाने वाला यह महोत्सव हर किसी की पसंद और स्टाइल के अनुरूप मंगलसूत्र डिजाइनों का एक बेजोड़ संग्रह प्रदर्शित करता है।
5 अगस्त से 1 सितंबर तक इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दौरान कंपनी द्वारा सोने के मंगलसूत्र के मेकिंग चार्जेस पर 40 प्रतिशत तक और हीरे के मंगलसूत्र के मेकिंग चार्जेस पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कंपनी के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगील ने कहा कि, “ हमें मंगलसूत्र महोत्सव का 20वां वर्ष मनाते हुए बहुत गर्व हो रहा है। इस वर्ष का उत्सव अभिनवता और परंपरा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम अपने ग्राहकों को मंगलसूत्र डिजाइनों का एक बेजोड़ संग्रह प्रदान करते हैं जो भारतीय महिला की हर शैली और पसंद को पूरा करता है।
Editorial

Editorial

Next Story