Kamal Muni
मुंबई। भायंदर के ओस्तवाल बगीचा में चातुर्मास कर रहे संत कमल मुनि (Kamal Muni) कमलेश के सानिध्य में विविध त्यौहारों के साथ जप, तप, व्याख्यान व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। रक्षाबंधन समारोह को संबोधित करते हुए कमल मुनि ने कहा कि संस्कृति से संस्कारों की रक्षा होती है और चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि भावनात्मक रिश्ते राखी के दो कच्चे धागे से भी महान होते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मा से दुर्गुणों की रक्षा, देश से दुश्मनों की रक्षा और समाज में बुराइयों की मुक्ति दिलाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। समस्त राजस्थानी जैन संघ के अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल की अध्यक्षता में कार्याध्यक्ष दिलीप जैन, महामंत्री सुंदरलाल लोढ़ा, प्रचार मंत्री प्रवीण लुणावत और दिनेश चौधरी, भायंदर संघ अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता, महामंत्री संपत पामेचा, अशोक ओस्तवाल, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजीत बोकड़िया, महामंत्री योगेश सिसोदिया और कुलदीप ओस्तवाल आदि सक्रिय हैं।
Next Story