Ekasana
मुंबई। ठाकरद्वार (Thakurdwara) संघ में उज्वला कुंवर मसा कीर्ति सुधा मसा उन्नतिश्री मसा के सान्निध्य में एकासन (Ekasana) का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महासती ने कहा कि तपस्वियों का यह कार्य कल्याणकारी है। श्रमण पंरपरा में तपस्या को जीवन का मूल माना गया है। तपस्या हमें ईश्वर के नजदीक लेकर जाती है। उन्होंने कहा कि पर्यूषण काल में तपस्याओं का एक नया स्वरूप हमें देखने को मिलेगा। महामंत्री विजय कोठारी ने विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें चातुर्मास को कामयाब बनाने के लिए ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ना है जिसमें सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अध्यक्ष किशनलाल मांडोत, शंकर लाल पोरवाल, रविंद्र सियाल, सोहन सियाल, शांतिलाल कोठारी, सुंदर सांखला, पन्नालाल कोठीफोड़ा, सुरेश एच कोठारी व संघ सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी कोषाध्यक्ष शांतिलाल कोठीफोडा ने दी।
Next Story