Bangladeshi women
मुंबई। मीरा रोड से पुलिस ने बगैर अनुमति और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कि यह कार्रवाई मीरा भायंदर-वसई विरार आयुक्तालय के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने की। पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरा रोड इलाके में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं, जिसके बाद दो झुग्गियों में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया जो पूछताछ के दौरान देश में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ मीरा रोड और नया नगर थानों में पांचों बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के साथ-साथ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम-1946 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई ।
Next Story