✕
जूलर से पांच लाख की ठगी; दो के खिलाफ मामला दर्ज
By EditorialPublished on
एक जूलर से करीब 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई (Mumbai) के एक जूलर ने इस ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

x

मुंबई । एक जूलर से करीब 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई (Mumbai) के एक जूलर ने इस ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त को सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दो लोग उनकी जूलरी शॉप में दाखिल हुये थे और उन्होंने 5 लाख रुपये कीमत के सोने के सिक्के खरीदे थे। जूलर ने उन्हें बताया कि उन्हें आरटीजीएस के जरिये यह रकम जूलरी स्टोर के बैंक खाते में ट्रांसफर करनी होगी। दोनों कथित ग्राहकों ने सोने की चेन और 60 ग्राम का एक गोल्ड बिस्किट मिलाकर कुल 5 लाख एक हजार रुपये कीमत के स्वर्णाभूषण खरीदे थे। जूलर को उन कथित ग्राहकों ने अपने बैंक खाते से यह रकम ट्रांसफर कर दी जिसके बाद जूलर को एक मैसेज भी आया। इसी दिन, जूलर को अपने बैंक से एक और मैसेज मिला जिसमें बताया गया कि उनके खाते में आया पांच लाख का भुगतान फ्रीज कर दिया गया है क्योंकि यह रकम तेलंगाना के किसी शख्स के खाते से धोखे से हस्तांतरित की गई थी। चूंकि यह जालसाजी और धोखेबाजी के जरिये किया गया भुगतान था इसलिये भुगतान को रोक दिया गया। जूलर को मिली जानकारी के मुताबिक, कथित ग्राहकों ने तेलंगाना के उस शख्स से भी ठगी और जालसाजी करते हुये उसके बैंक खाते से यह रकम ट्रांसफर की थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
