Despite being politics I am addiction free ravindra chavan

मुंबई । मुनि कमलकुमार स्वामी के सानिध्य में डोंबिवली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुनिश्री ने कहा कि आचार्य तुलसी (Acharya Tulsi) ने व्यक्ति सुधार के लिए अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया। व्यक्ति सुधार से परिवार समाज देश और विश्व सुधार का सपना साकार हो सकता है। इस अभियान को लेकर आचार्य महाश्रमण ने यात्राएं की। कुछ यात्राओं में मैं भी सह‌भागी रहा और देखा कि सद्भावना नैतिकता और नशा मुक्ति के अभियान से काफी लोग जुड़े। इसमें उनका ही नहीं, परिवार और समाज का भी हित निहित है। हमारा लक्ष्य है कि इन्सान इन्सान बने ताकि वह मनुष्य जन्म को सफल और सार्थक कर सके। कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चव्हाण (Ravindra Chavan) ने कहा कि मैं राजनीति में रहते हुए भी पूर्ण व्यसन मुक्त हूँ और मैं भी सबको व्यसन मुक्ति (Addiction Free) की बात कह सकता हूँ। आरम्भ में सुरेश बैद संजय खाब्या ने अणुव्रत गीत से मंगलाचरण किया। स्वागत अध्यक्ष दलपत इटोदिया, मंत्री भगवतीलाल सोनी, युवक परिषद अध्यक्ष भगवतीलाल कच्छारा, मंत्री संजय खाब्या ने किया। संचालन मनोज सिंघवी ने किया। भरत कोठारी, राजू कच्छारा सक्रिय रहे।
Editorial

Editorial

Next Story