✕
दाऊद ने बताया क्यों की यशश्री शिंदे की बेरहमी से हत्या
By EditorialPublished on
पूरे देश को झकझोर देने वाले नवी मुंबई के उरण के यशश्री शिंदे (Yashashree Shinde) मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। 20 वर्षीय यशश्री की नृशंस हत्या के आरोपी दाऊद शेख को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दाऊद को उरण लाया गया है और बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

x

मुंबई। पूरे देश को झकझोर देने वाले नवी मुंबई के उरण के यशश्री शिंदे (Yashashree Shinde) मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। 20 वर्षीय यशश्री की नृशंस हत्या के आरोपी दाऊद शेख को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दाऊद को उरण लाया गया है और बुधवार को अदालत में पेश किया गया। रायगढ़ जिले की एक अदालत ने यशश्री शिंदे (20) की हत्या के आरोपी दाऊद शेख को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर दाऊद शेख ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने यशश्री की इतनी बेरहमी से हत्या करने की वजह भी बताई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दाऊद शेख ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने यशश्री शिंदे की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया था। पुलिस को शुरुआती जांच में भी पता चला था कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवती की हत्या की गई है। हालांकि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
दाऊद शेख की तलाश के लिए नवी मुंबई पुलिस ने सात टीमें बनाई थीं। आखिरकार चार दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद दाऊद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे मंगलवार सुबह पड़ोसी राज्य कर्नाटक के गुलबर्ग स्थित शाहपुर इलाके के पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक में गिरफ्तारी के बाद दाऊद को मंगलवार रात नवी मुंबई लाया गया। वह अभी नवी मुंबई के बेलापुर में पुलिस की हिरासत में है।

Editorial
Next Story
Related News
X
