✕
सफाई कर्मचारियों की भर्ती में प्राथमिकता की मांग पर वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन
By EditorialPublished on
प्रदेश में सफाई कर्मचारियों (cleaning staff) के पद पर होने वाली भर्ती में वाल्मिकी समाज (Valmiki Samaj) के लोगों को प्राथमिकता मिले, इसके लिए प्रदेश भर में अखिल भारतीय सफाई कांग्रेस (All India Safai Congress) के बैनर तले हडताल (strike) की जा रही हैं। जिला कलेक्ट्रेट पर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की कौशिश की।

x
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। प्रदेश में सफाई कर्मचारियों (cleaning staff) के पद पर होने वाली भर्ती में वाल्मिकी समाज (Valmiki Samaj) के लोगों को प्राथमिकता मिले, इसके लिए प्रदेश भर में अखिल भारतीय सफाई कांग्रेस (All India Safai Congress) के बैनर तले हडताल (strike) की जा रही हैं। जिला कलेक्ट्रेट पर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की कौशिश की।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सरकार इस पद पर केवल वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता दे। सफाई कर्मचारियों के पद पर अन्य समाज के लोग भर्ती हो जाते है लेकिन वे काम नहीं करते हैं। इसका उदाहरण नगर निगम (Municipal council) में हैं। पूर्व में हुई भर्ती में 25 व्यक्ति ऐसे है जो कि सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती हुए लेकिन उन्होंने कभी भी सफाई का कार्य नहीं किया। इसलिए वाल्मिकी समाज के लोगों को भर्ती किया जाए ताकि सफाई का कार्य सुचारू हो सकें।
हडताल के कारण शहर में पड़े गंदगी के ढेर
सफाई कर्मचारियों की हडताल की वजह से शहर में सफाई का कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। इससे शहर में कई जगहों पर गंदगी के ढेर दिखाई देने लगे हैं। सफाई कर्मचारियों की हडताल अनिश्चितकालीन होने से यह गंदगी के ढेर लगातार बढ़ते जाएगे। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वे अपनी हडताल को खत्म नहीं करेगें।

Editorial
Next Story
Related News
X
