✕
नानू मुस्लिम, दादी पारसी अपनी जाति का पता नहीं और
By EditorialPublished on 2 Aug 2024 5:30 AM IST
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लोकसभा (Loksabha) में कास्ट के कमेंट पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने तंज कसा है। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) वायरल है। राहुल गांधी का कहना था कि अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने लोकसभा में उनको बेइज्जत किया और गाली दी। अब कंगना ने उनका पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल भी लोगों से जाति पूछते दिख रहे हैं। कंगना ने राहुल गांधी के लिए लिखा है कि उनकी जाति-पात का कुछ पता नहीं है। ऐसा लगता हैकि पास्ता को करी पत्ता का तड़का लगाया गया है।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लोकसभा (Loksabha) में कास्ट के कमेंट पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने तंज कसा है। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) वायरल है। राहुल गांधी का कहना था कि अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने लोकसभा में उनको बेइज्जत किया और गाली दी। अब कंगना ने उनका पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल भी लोगों से जाति पूछते दिख रहे हैं। कंगना ने राहुल गांधी के लिए लिखा है कि उनकी जाति-पात का कुछ पता नहीं है। ऐसा लगता हैकि पास्ता को करी पत्ता का तड़का लगाया गया है।
राहुल गांधी को घेरा
कंगना रनौत राजनीति में ऑफिशियल एंट्री के बाद अब पॉलिटिकल बहस पर खुलकर पोस्ट करती हैं। उन्होंने इंस्टा पोस्ट में लिखा है, अपनी जात का कुछ पता नहीं, नानू मुस्लिम, दादी पारसी, मम्मी क्रिश्चन और खुद ऐसा लगता है जैसे पास्ता को करी पत्ते का तड़का लगाकर खिचड़ी बनाने की कोशिश की हो और इनको सबकी जात पता करनी है। कंगना ने लिखा है, वह सरेआम लोगों से इतने भाँडे तरीके से उनकी जाति कैसे पूछ सकते हैं। राहुल गांधी पर शर्म आती है।
कंगना ने लगाए 2 वीडियो
कंगना ने विपक्ष का दो मुंहा चेहरा हेडिंग से दो पोस्ट किए हैं। एक में राहुल गांधी बोल रहे हैं, इस कमरे में दलित कितने हैं। देखिए, मजा देखिए, इस कमरे में ओबीसी कितने हैं। यह वीडियो अक्टूबर 2023 का है। फिर फरवरी 2024 का एक वीडियो है जिसमें राहुल गांधी एक रैली में जाति के बारे में बात कर रहे हैं। फिर अखिलेश यादव का एक वीडियो लगाया है जिसमें वह चिल्ला रहे हैं कि आपने जाति कैसे पूछ ली।
क्या था मामला
राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के सांसद अनुराग ठाकुर पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने यूनियन बजट सेशन के दौरान उन्हें गाली दी और बेइज्जत किया। अनुराग ने कहा था, जिनकी खुद की जाति का पता नहीं वे जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। बाद में अनुराग बोले, मैंने कहा था कि जिनको जाति के बारे में पता नहीं वे जनगणना के बारे में बात कर रहे हैं। मैंने किसी का नाम नहीं लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
