hamas
तेल अवीव (एजेंसी)। हमास (Hamas) के सुप्रीम नेता इस्माइल हानियेह (Ismail Haniyeh) को ईरान (Iran) में मार गिराने के बाद इजरायल (Israel) को जंग में तीसरी बड़ी सफलता मिली है।
इजरायल ने दावा किया है कि गाजा में हमलों के दौरान हमास का मिलिट्री चीफ मोहम्मद डीफ (mohammed def) मारा गया है। एक आंख वाला मोहम्मद डीफ इजरायल में कुख्यात था और 7 अक्टूबर के भीषण आतंकी हमले में उसकी अहम भूमिका थी। ऐसे में बीते 9 महीनों से जारी जंग में इजरायल ने निर्णायक सफलता पा ली है। उसने लगातार दो दिनों में हमास और हिजबुल्लाह (Hezbollah) के तीन बड़े लोगों को ढेर किया है।
इजरायल की सेना ने गुरूवार को मोहम्मद डीफ के मारे जाने का ऐलान किया है। बता दें कि बुधवार को ही लेबनान में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर फुवाद शुक्र को भी मारने की जानकारी इजरायल ने दी थी। इजरायल ने कहा कि बीते महीने दक्षिणी गाजा के शहर खान यूनिस में हमलों के दौरान मोहम्मद डीफ मारा गया था। इजरायल की मिलिट्री ने बयान जारी किया, इजरायल डिफेंस फोर्स की और से घोषणा की जाती है कि खान यूनिस में 13 जुलाई को फाइटर जेट के हमले में मोहम्मद डीफ के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
Next Story