Essential foods
अगर आप भी 30 की उम्र पार कर चुकी हैं और कमर में दर्द या पैरों में दर्द की समस्या शुरू हो गई है। तो आप अकेली नहीं हैं। महिलाओं में 30 साल की उम्र के बाद, हड्डियों की डेंसिटी कम होने लगती है। इसके कारण कमर में दर्द, भारी सामान उठाने में तकलीफ जैसी कई परेशानियां होनी शुरू हो जाती हैं, जिनसे रोजमर्रा के जीवन पर भी असर पड़ता है। ऐसा शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण होता है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो इस कमी को दूर करने में मदद कर सकें। आइए जानें कैल्शियम से भरपूर कुछ फूड्स के बारे में।
ब्रोकली - ब्रोकली कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-के और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
बादाम - रोजाना थोड़े- से बादाम खाने से भी शरीर में कैल्शियम को कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है। इसमें प्रोटीन भी होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। हालांकि, इसमें काफी अच्छी मात्रा में कैलोरी भी मौजूद होती है, इसिलए इसे बिल्कुल सीमित मात्रा में ही खाएं।
सूरजमुखी के बीज - सूरजमुखी के बीज कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। इसलिए रोजाना सलाद या स्मूदी में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-ई और कॉपर पाया जाता है, जो स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होते हैं।
शकरकंद - शकरकंद कैल्शियम से भरपूर होने के साथ-साथ फॉस्फोरस का भी बेहतरीन स्त्रोत होते हैं, जो बोन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें कैलोरी भी काफी कम मात्रा में होती है, जिस वजह से इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता।
अंजीर - अंजीर में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो बोन हेल्थ के लिए इसे फायदेमंद बनाता है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन के लिए भी फायदेमंद होत है।
Editorial

Editorial

Next Story