✕
राममंदिर: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 मिनट में सुगम पास
By EditorialPublished on
राममंदिर (Ram Mandi) में वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की ओर से विशेष सुविधा शुरू की गई है। 70 से अधिक की उम्र के वरिष्ठ नागरिक (senior citizen) श्रीरामजन्मभूमि पथ स्थित ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से केवल 10 मिनट में सुगम पास बनवा सकेंगे। इसके लिए ट्रस्ट के अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी, मात्र आधार कार्ड दिखाने से ही पास बन जाएगा।
_202408191548252975.jpg)
x
अयोध्या (एजेंसी) । राममंदिर (Ram Mandi) में वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की ओर से विशेष सुविधा शुरू की गई है। 70 से अधिक की उम्र के वरिष्ठ नागरिक (senior citizen) श्रीरामजन्मभूमि पथ स्थित ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से केवल 10 मिनट में सुगम पास बनवा सकेंगे। इसके लिए ट्रस्ट के अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी, मात्र आधार कार्ड दिखाने से ही पास बन जाएगा।
श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला (Ramlalla) के दर्शनार्थियों के लिए लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष सुविधा शुरू की गई है। वरिष्ठ नागरिक अपने एक सहयोगी सहित बिना ट्रस्ट के अनुमोदन के सुगम पास बनवा सकेंगे। इसके लिए काउंटर पर आधार कार्ड (Aadhar card) दिखाना होगा, 10 मिनट के भीतर पास उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। यदि उन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता होगी तो वह भी निशुल्क दी जाएगी। पास ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बनवाया जा सकता है।
राममंदिर दर्शन को आने वाली महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधा शुरू की गई है। तीन वर्ष तक के बच्चे को गोद में लेकर आने वाली मां, एक सहयोगी समेत सुगम दर्शन का पास ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से आधार कार्ड दिखाकर बनवा सकेंगी। इसके लिए भी उन्हें ट्रस्ट के अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी। बच्चे सहित मां का फोटो पास के काउंटर पर लिया जाएगा और थोड़ी ही देर में उन्हें पास उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही दस वर्ष तक के बच्चों का पास बनवाने की जरूरत नहीं है, वह बिना पास के परिजन के साथ दर्शन को जा सकेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
