✕
जूलरी शॉप में डकैती की कोशिश का संदिग्ध गिरफ्तार
By EditorialPublished on
कापूरबावडी पुलिस (kapoorbawdi police) ने बालकुम इलाके में जूलरी शॉप (Jewelery shop) में डकैती (robbery) की कोशिश के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सोनू खान है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस डकैती की कोशिश के चार आरोपियों का सहयोगी है। पुलिस ने इससे पहले एक और संदिग्ध को पूछताछ में हिरासत के लिये लिया था। उसी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अब संदिग्ध सोनू खान को गिरफ्तार किया है।

x
ठाणे। कापूरबावडी पुलिस (kapoorbawdi police) ने बालकुम इलाके में जूलरी शॉप (Jewelery shop) में डकैती (robbery) की कोशिश के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सोनू खान है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस डकैती की कोशिश के चार आरोपियों का सहयोगी है। पुलिस ने इससे पहले एक और संदिग्ध को पूछताछ में हिरासत के लिये लिया था। उसी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अब संदिग्ध सोनू खान को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले पुलिस ने इस डकैती की कोशिश की वारदात में मनोज कुमार ऊर्फ आदित्य बाबूराम (24) को घटनास्थल से गिरफ्तार किया था। स्थानीय लोगों ने आरोपी मनोजुकमार को धर दबोचा था। आरोपियों ने जूलर सुरेश जैन के जूलरी शॉप में डकैती की कोशिश की थी।
Next Story
Related News
X

