Independence Day
मालीगांव। 78वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (Railway) द्वारा धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम मालीगांव (Maligaon) स्थित एनएफआरएसए (NFRSA) परिसर में हुआ, जहां महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव ने रेल परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वजारोहण (flag hoisting) किया। समारोह में आरपीएफ की टुकड़ियों, प्रादेशिक सेना, नागरिक सुरक्षा, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा स्कूली बच्चों द्वारा उत्कृष्ट गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निर्माण संगठन ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। महाप्रबंधक/पू. सी. रेलवे (निर्माण) के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अरुण कुमार चौधरी, महाप्रबंधक/पू. सी. रेलवे (निर्माण) ने ध्वजारोहण किया। पू. सी. रेलवे के सभी पांच मंडलों- तिनसुकिया, लामडिंग, रंगिया, अलीपुरद्वार और कटिहार में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जहां संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।
इसके बाद, महाप्रबंधक ने एनएफआरएसए स्टेडियम में एक बॉक्सिंग रिंग, कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवास, 25 बेडों की क्षमता वाली आरपीएफ महिला बैरक और मालीगांव के केंद्रीय अस्पताल में एक्जीक्यूटिव केबिन का उद्घाटन किया।एनएफआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ के सदस्यों ने पू. सी. रेलवे केंद्रीय अस्पताल, मालीगांव में चिकित्साधीन मरीजों में आवश्यक चीजों का वितरण और जागृति स्कूल के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर यह दिवस मनाया।
Editorial

Editorial

Next Story