insurance
मुंबई। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( Employees State Insurance Corporation), उप क्षेत्रीय कार्यालय ठाणे (Thane) ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का आयोजन किया। सुधाकर सिंह, उप निदेशक (प्रभारी) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 40 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारी राज्य बीमा निगम के बीमित व्यक्तियों के लिए 30 दिनों तक चलने वाले निवारक स्वास्थ्य जाँच शिविर (Health camp) का उद्घाटन किया। शिविर में 41 बीमित व्यक्तियों की जाँच की गई, ताकि उनके स्वास्थ्य की निगरानी और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सके।
Next Story