thanesangh
मुंबई। ठाणे उपसंघ (Thane union) के पदाधिकारी बुधवार को मेवाड़ भवन (Mewar Bhawan) गोरेगांव (Goregaon) में चल रहे चातुर्मास (Chaturmas) में पहुंचे। महासती प्रफुल्ला मसा (Prafulla Masa) ने कहा कि आपके संघ में चातुर्मास चल रहा है और इस बीच आप सभी ने मेवाड़ संघ में उपस्थित होकर नैतिक धर्म को निभाया है। उन्होंने धर्म पर चलने की शिक्षा देते हुए कहा कि जीवन में सभी चीजें नश्वर हैं, लेकिन धर्म जीवन के पहले और जीवन के बाद दोनों जगह काम आता है। उन्होंने कहा कि धर्मवान व्यक्ति की ख्याति हमेशा रहती है। हमें जीवन में सदैव धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपनी आत्मा का कल्याण करना चाहिए। मेवाड़ संघ अध्यक्ष भैरूलाल लोढ़ा महामंत्री प्रकाश नाहर कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर ने स्वागत किया। इस अवसर पर ठाणे संघ अध्यक्ष विनोद तातेड, मंत्री भरत सावला, कोषाध्यक्ष प्रवीण वडाला, चातुर्मास समिति मंत्री महेंद्र चंडालिया, कोषाध्यक्ष विपीन तातेड, गणेश वडाला, सुशील बडाला, अश्विन पोखरना, डालचंद हिंगड़, शिवलाल हिंगड़, राजेंद्र इंटोदिया, महावीर डांगी, महेंद्र इंटोदिया, पुष्कर आंचलिया, मुकेश पीपाड़ा, मांगीलाल संचेती, विमल बोलिया, राजेश हिंगड़, संदीप आंचलिया, संदीप कटारिया, अंबालाल पगारिया, दिनेश खटवड़ आदि उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष रेखा सिंघवी, मंत्री नम्रता मंडोत, कोषाध्यक्ष सुनीता चंडालिया कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे। मेवाड़ संघ मंत्री महेंद्र चंडालिया ने मेवाड़ संघ पदाधिकारियों को ठाणे में महासती मुक्तिप्रभा एवं महासती सुप्रज्ञा महाराज के सम्मुख आने का आमंत्रण दिया।
Next Story