rajasthan
मुंबई। राजस्थान (Rajasthan) में हत्या (Murder), फिरौती वसूली (ransom collection) और अपहरण (kidnapping) के गंभीर मामले में पिछले दो साल से फरार आरोपी को यहां मुंबई के नजदीक पनवेल (Panvel) से गिरफ्तार किया गया है। 36 साल के इस फरार आरोपी के खिलाफ राजस्थान के करौली में टोडाभीम पुलिस स्टेशन में हत्या, अपहरण और फिरौती वसूली का मामला दर्ज है। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। पनवेल शहर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने इस बारे में जानकारी देते हुये बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम लोकेश कुमार मीणा है। राजस्थान में जुलाई 2022 में एक जघन्य आपराधिक मामले के आठ आरोपियों में मीणा (Mina) भी एक आरोपी था। राजस्थान पुलिस उसे पिछले दो साल से लगातार तलाश रही थी। पुलिस ने मीणा की पनवेल में लोकेशन ट्रेस की थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Editorial

Editorial

Next Story