smritidiwas
भुसावल। भुसावल मंडल (Bhusawal Mandal) द्वारा भुसावल ( Bhusaval), धुले (Dhule), मनमाड (Manmad),नासिक रोड (Nashik Road), खंडवा (Khandwa), बुऱ्हाणपूर (Burhanpur), शेगाव (Shegaon), अकोला (Akola) और अमरावती (Amravati) आदि स्टेशनों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (partition horror memorial day ) मनाया। 14 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में विभाजन की भयावहता को प्रदर्शित करने वाले नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रमों की तस्वीरें, दृश्य और जानकारी प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। स्वतंत्रता सेनानी प्रभाकर पूनमचंद बागुल और स्वतंत्रता सेनानी की विधवा उषा वाणी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक इति पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रशासन सुनील कुमार सुमन, अपर मंडल रेल प्रबंधक तांत्रिक एम के मीना और मंडल अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल हुए।
Next Story