✕
स्वतंत्रता दिवस पर पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण
By EditorialPublished on
78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) व पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali University) के अध्यक्ष स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) तथा पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) ने ध्वजारोहण (Flag hoisting) कर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि आजादी के लिए भारत के पाँच लाख से ज्यादा लोगों ने बलिदान दिया। हमने 78वें स्वाधीनता दिवस पर संकल्प लिया है कि राजनैतिक आजादी के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक, सांस्कृतिक व वै

x
हरिद्वार। 78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) व पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali University) के अध्यक्ष स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) तथा पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) ने ध्वजारोहण (Flag hoisting) कर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि आजादी के लिए भारत के पाँच लाख से ज्यादा लोगों ने बलिदान दिया। हमने 78वें स्वाधीनता दिवस पर संकल्प लिया है कि राजनैतिक आजादी के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक, सांस्कृतिक व वैचारिक आजादी एवं रोग व नशा, वासनाओं से इस देश को आजादी दिलाएँगे। उन्होंने कहा कि हम पतंजलि गुरुकुलम्, आचार्यकुलम्, पतंजलि विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से ऐसी संस्कारमूलक शिक्षा के बीज इस देश में बोएँगे जिससे देश की नई पीढ़ी को शिक्षा की स्वाधीनता मिले।
कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जिस संकल्प के साथ वीरों, शहीदों ने इस देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी आहुति दी, हमें इस स्वतंत्र वायुमण्डल में जीने का अधिकार दिया, उनको स्मरण करते हुए, उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने देश के निर्माण के लिए सर्वविद प्रयास करके उन वीर-शहीदों के सपनों के देश का निर्माण करने में अपनी भूमिका निभाएँ। इसी कार्य के लिए पतंजलि योगपीठ संलग्न है। कार्यक्रम में पतंजलि गुरुकुलम्, आचार्यकुलम् तथा पतंजलि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Editorial
Next Story
Related News
X
