Lahariya Festival
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। राजपुरोहित नारी शक्ति (Rajpurohit Nari Shakti) जोगेश्वरी (Jogeshwari) अंधेरी (Andheri) मुंबई (Mumbai) ने सावन लहरिया महोत्सव (Sawan Lahariya Festival) का आयोजन रविवार को किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। स्वागत नृत्य कर बाल कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। आयोजन में मातृशक्ति द्वारा हमारी संस्कृति हमारा परिधान, मेरा समाज मेरा गौरव की थीम के साथ घूमर गीत, आदर्श नाटक, सामूहिक नृत्य कर उत्साह और उमंग के साथ आनन्द लिया। नेहल थांवला व पिंकी रासिसर ने संबोधित कर उत्साह वर्धन किया। आयोजक कमिटी की निर्मला मांडल, गायत्री उज्ज्वली, आशा बामनेरा, मंजू दोडू, विमला वणदार ने आभार व्यक्त किया। संचालन राशि घेनडी ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story