jaishankar
नई दिल्ली (एजेंसी)। इजरायल-ईरान (Israel-Iran) के बीच तनाव, रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) में चल रहे भीषण युद्ध से दुनिया के कई देश विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। विदेश मंत्री (Foreign Minister) एस जयशंकर (S Jaishankar) ने दुनिया में लगातार सामने आ रही भयानक तस्वीर को लेकर चिंता जताई।
उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच ढाई साल से युद्ध (war) चल रहा है। इस बीच मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया में सैन्य तनाव, आर्थिक चुनौतियां और जलवायु परिवर्तन की घटनाएं बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच या दस साल बेहद कठिन होने वाले हैं। जयशंकर ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पर कहा कि नवंबर में होने वाले चुनाव में जो भी जीतेगा, भारत
(India)
की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार उनके साथ काम करने को तैयार है। मंगलवार को दिल्ली (Delhi) में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री से पूछा गया कि आप दुनिया में हो रही घटनाओं को लेकर भविष्य में किस तरह से देखते हैं?
जवाब में जयशंकर ने कहा, मैं एक आशावादी व्यक्ति हूं और आम तौर पर समस्याओं के समाधान के बारे में सोचता हूं, न कि उन समस्याओं के बारे में जो समाधान से उत्पन्न होती हैं। लेकिन मैं बहुत गंभीरता से कहूंगा कि हम बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। जयशंकर ने आगे कहा मेरे पास अगले पांच वर्षों के लिए बहुत ही गंभीर पूर्वानुमान है आप मध्य पूर्व में, यूक्रेन में दक्षिण पूर्व और पूर्वी एशिया में हो रहा देख रहे हैं। इसके अलावा कोविड का प्रभाव अभी भी जारी है। हम लोग जो कोरोना के उस भयावह दौर से सुरक्षित निकल आए हैं, अब इसे हल्के में ले रहे हैं। जयशंकर ने कहा, आप दुनिया में जिस तरह की आर्थिक चुनौतियां देख रहे हैं। उससे कही अधिक देश संघर्ष कर रहे हैं व्यापार कठिन हो रहा है, विदेशी मुद्रा की कमी है।
Next Story