✕
डोंबिवली में महिला मंडल की संगठन यात्रा
By EditorialPublished on
डोंबिवली में तेरापंथ महिला मण्डल (Terapanthi Mahila Mandal) की संगठन यात्रा का आयोजन मुनि कमल कुमार स्वामी ठाणा 4 के सानिध्य में तेरापंथ सभा भवन में हुआ। मुनि कमलकुमार स्वामी ने कहा कि गुरुदेव तुलसी ने नारी उत्थान पर विशेष ध्यान दिया, इसलिए आज नारी निर्भीक होकर हर क्षेत्र में अपना योगदान दे सकती है।
_202408141047442521.jpg)
x
_202408141047442521.jpg)
मुंबई। डोंबिवली में तेरापंथ महिला मण्डल (Terapanthi Mahila Mandal) की संगठन यात्रा का आयोजन मुनि कमल कुमार स्वामी ठाणा 4 के सानिध्य में तेरापंथ सभा भवन में हुआ। मुनि कमलकुमार स्वामी ने कहा कि गुरुदेव तुलसी ने नारी उत्थान पर विशेष ध्यान दिया, इसलिए आज नारी निर्भीक होकर हर क्षेत्र में अपना योगदान दे सकती है। शांता पुगलिया व प्रकाशदेवी तातेड़ के नमस्कार महामंत्र से शुरुआत हुई। डोंबिवली मंडल अध्यक्ष सीमा कोठारी ने स्वागत किया। डोंबिवली सभा कार्याध्यक्ष सागरमल इटोदिया, कन्यामंडल संयोजिका भाविका काठेड़ ने विचार रखे। महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला चंडालिया ने संगठन यात्रा का लक्ष्य रखा। कार्यसमिति सदस्य जूली मेहता ने महिला मंडल की योजनाओं की जानकारी दी। उल्हासनगर महिला मंडल अध्यक्ष सारिका पुगलिया ने मंडल की गतिविधि के बारे में बताया। तेरापंथ सभाध्यक्ष दलपत इंटोदिया, मंत्री भगवतीलाल सोनी, युवक परिषद् अध्यक्ष भगवतीलाल कच्छारा, मंत्री संजय खाब्या उपस्थित थे। संचालन उपाध्यक्ष दिपीका बड़ाला एवं आभार मंत्री अनिता धाकड़ ने किया।
Next Story
Related News
X

