Chitta Samadhi Camp
मुंबई। दक्षिण मुंबई (South Mumbai) महिला मंडल ( Mahila Mandal) ने मुनि कुलदीप कुमार (Muni Kuldeep Kumar) एवं मुनि मुकुल कुमार (Muni Mukul Kumar) के सान्निध्य में चित्त समाधि शिविर (Chitta Samadhi Camp) का आयोजन किया। प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षिका ममता नाहटा ने ध्यान करवाया। महिला मंडल अध्यक्ष वनिता धाकड़ ने स्वागत किया। मुनि कुलदीप कुमार ने कहा कि सामुदायिक जीवन में यथार्थ का बोध रखने से प्रतिकूलता में संतुलन में रहने वाला व्यक्ति कहीं भी रहे, किसी भी परिस्थिति में रहे, समाधि शांति व सुख की अनुभूति करता है, प्रसन्नचित्त बना रहता है। मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि मनुष्य चित्त समाधि चाहता है, लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि मनुष्य अपने आवेग और आवेश को शांत करें। मीना सुराणा, उपाध्यक्ष पुष्पा कच्छारा, लतिका डागलिया, कोषाध्यक्ष सुमन नाहर, संगठन मंत्री शुभांगी जवेरी, कन्या मंडल सहसंयोजिका संगीता बोलिया, कन्या मंडल संयोजिका रुचि बोराणा, भारती ज़वेरी, सरोज सेठिया, पुष्पा धाकड़, मनोहर देवी डागलिया, राजू देवी सुखानी, रेखा धाकड़, रितिका सिसोदिया, भावना मेहता, शिल्पा मेहता, पूजा दोषी, पूजा सुराणा, सौरभ बरमेचा, आशा कच्छारा, कविता ओस्तवाल, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका रेखा एम बरलोटा, रेखा ए बरलोटा, महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, निवर्तमान सभा अध्यक्ष गणपत डागलिया, सभा मंत्री दिनेश धाकड़, युवक परिषद अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, रवि दोशी आदि की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story