Munawar Farooqui
मुंबई। स्टैंड-अप कॉमेडियन (stand-up comedian) मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। एक बार फिर से वे कोंकणी समुदाय (Konkani community) पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर विवादों में आ गए। दरअसल, उन्होंने अपने एक शो के दौरान कोंकणी समुदाय के लोगों पर विवादित टिप्पणी की थी। जब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने बवाल काट दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट कर उनके इस टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। साथ ही उनके विरोध में कोंकणी समुदाय से लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता भी उतर गए और उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन को चेतावनी देते हुए उनके बयान को लेकर उन्हें माफी मांगने को कहा। जिसके बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने एक वीडियो जारी करते हुए माफी मांग ली है। कोंकणी समुदाय पर विवादित टिप्पणी वाले वीडियो को भाजपा
(BJP)
नेता नीतीश राणे (Nitish Rane) ने शेयर करते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर अपनी नाराजगी जताई है।
उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा - “इस हरे सांप को घर जाकर बताना होगा कि कोंकण के लोग कैसे हैं। फिर मालवणी में शुरू होगा स्टैंड अप!” वीडियो को शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता ने भी अपने एक्स हैंडल से शेयर करते हुए लिखा - अगर मुनव्वर फारूकी ने कोंकणी लोगों से माफी नहीं मांगी तो ये पाकिस्तान प्रेमी मुनव्वर को जहां भी दिखेगा, उसे रौंद दिया जाएगा। यह कोंकणी लोगों के बारे में यह भाषा बोलता है, जो अपने अतिथियों का बहुत स्वागत करने वाले लोग हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने माफी नहीं मांगी तो जो भी मुनव्वर की पिटाई करेगा उसे 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। मामले को तूल पकड़ता देख स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी करते हुए कोंकणी लोगों से माफी मांगी है।
Editorial

Editorial

Next Story