✕
विनम्रता मनुष्य के व्यक्तित्व का आभूषण
By EditorialPublished on
मेवाड़ भवन गोरेगांव (Mewar Bhavan Goregoan) में महासती प्रफुल्ला मसा आदि ठाणा 8 के सानिध्य में चातुर्मास (Chaturmas) में विविध प्रकार के कार्यक्रम चल रहे हैं। मंगलवार को प्रवचन के दौरान महासती ने 51 दिवसीय भक्तामर स्रोत - संपुष्ट साधना के तहत आध्यात्मिक मंत्रोच्चार के बाद कहा कि विनम्रता मनुष्य के व्यक्तित्व का आभूषण है।

x

मुंबई। मेवाड़ भवन गोरेगांव (Mewar Bhavan Goregoan) में महासती प्रफुल्ला मसा आदि ठाणा 8 के सानिध्य में चातुर्मास (Chaturmas) में विविध प्रकार के कार्यक्रम चल रहे हैं। मंगलवार को प्रवचन के दौरान महासती ने 51 दिवसीय भक्तामर स्रोत - संपुष्ट साधना के तहत आध्यात्मिक मंत्रोच्चार के बाद कहा कि विनम्रता मनुष्य के व्यक्तित्व का आभूषण है। इसके माध्यम से हमारा व्यक्तित्व खूबसूरत बनता है। विनम्र होकर हम ग्रहण करना सीखते हैं और विनम्रता के कारण ही हम दूसरों से जुड़ पाते हैं। जीवन में विनम्रता बनी रही, इसलिए प्रार्थना, स्तुतियां आदि की जाती हैं, दूसरों की सेवा-सहायता और दान किया जाता है। इन सब से हमारे मन का अहंकार गलता है, मन धुलता है और हम अधिक विनम्र होने के साथ-साथ कृतज्ञ बनते हैं। मन की कोमलता और व्यवहार में विनम्रता एक बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम में मोनिका बनवट व अन्य अतिथियों का सम्मान संघ अध्यक्ष भैरूलाल लोढ़ा महामंत्री प्रकाश नाहर कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक चतरलाल लोढा़ महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंघवी रोशन मेहता भोलीलाल वडाला महेंद्र बोहरा रमेश कागरेचा मनोज सामर सुंदरलाल पामेचा अरुण खरवड हीरालाल चौहान प्रकाश सियाल रमेश सियाल नरेश सियाल राजेश सोनी हर्षद मेहता रवि सियाल विक्रोली उपसंघ अध्यक्ष गणपत कोठारी मंत्री रोशन बोहरा यशवंत पामेचा ममता पोखरणा गीता रांका कंचन खरवड कमला सूर्या निर्मला पामेचा कन्या मण्डल अध्यक्ष रिया सियाल मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
