✕
मुख्यमंत्री ने तिरंगा मैराथन को किया रवाना
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मंगलवार सुबह 'हर घर तिरंगा अभियान' (Tricolor campaign for every house) के तहत तिरंगा मैराथन (tricolor marathon) को अल्बर्ट हॉल से रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर 'हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया। शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज थामे स्वयं भी धावकों के साथ मैराथन में हिस्सा लिया।

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मंगलवार सुबह 'हर घर तिरंगा अभियान' (Tricolor campaign for every house) के तहत तिरंगा मैराथन (tricolor marathon) को अल्बर्ट हॉल से रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर 'हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया। शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज थामे स्वयं भी धावकों के साथ मैराथन में हिस्सा लिया।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा आयोजित इस रैली में हजारों धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शर्मा ने कहा कि 'हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी अभिनव पहल है, जो देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव की भावना जागृत करती है। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में शुरू किया गया यह अभियान अब एक जन आंदेलन बन गया है। इस अभियान के तहत घर में ध्वज फहराना ना केबल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का अहसास करवाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हम सभी नागरिकों की प्रतिवद्धता को भी दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकता तथा अखण्डता का प्रतीक है तथा इस तिरंगा मैराथन के माध्यम से हम सभी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में देश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए जिससे विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो सके। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से काम करें जिससे देश एवं प्रदेश आगे बढ़ सकें।

Editorial
Next Story
Related News
X
