Bangladesh
मुंबई। पुलिस (Police) ने मुंबई एयरपोर्ट (mumbai airport) से एक बांग्लादेशी (Bangladeshi) युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कली डॉक्यूमेंट की मदद से विदेश यात्रा कर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाम मोहम्मद उस्मान करमत अली (Mohammad Osman Karmat Ali) बिश्वास बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि साल 2012 से वह भारत (India) में रह रहा है और नकली डॉक्यूमेंट की मदद से सऊदी (saudi) की यात्रा करने वाला था। इसके पहले भी वह साल 2016 और साल 2023 में भी यात्रा कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से वोटर आईडी, आधार कार्ड से लेकर पासपोर्ट और अन्य जाली डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इनलीगल तरीके से भारत आया था। लगभग 13 साल की उम्र में वह कोलकाता आ गया था और उसके बाद पुणे चला आया। वहीं काम करते हुए उसने अपने डॉक्यूमेंट बनवाएं।
Editorial

Editorial

Next Story