jewelery
मुंबई। क्रेडिट (Credit) पर दिये गये करीब 67 लाख रुपये कीमत की जूलरी (jewelery) और डायमंड (diamond) की ठगी (Fraud) के मामले में फरार जूलरी कारोबारी (jeweler) को एलटी मार्ग पुलिस (Police) ने धर दबोचा है। गिरफ्तार जूलरी कारोबारी का नाम श्रेयांश गोलेचा है। आरोपी शिकायतकर्ता का कॉलेज (College) सहपाठी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शक है कि आरोपी श्रेयांश ने इसी तरह और भी कई जूलरी कारोबारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया हो सकता है। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है। ठगी के इस मामले में शिकायतकर्ता एक जूलरी कारोबारी है और धनजी स्ट्रीट पर उनका हीरेजड़ित स्वर्णाभूषणों की होलसेल बिक्री का कारोबार है। आरोपी श्रेयांश शिकायतकर्ता का कॉलेज का दोस्त है और वह भी एक जूलरी कारोबारी है। पिछले दस साल से वह शिकायतकर्ता से क्रेडिट पर डायमंड और गोल्ड जूलरी बिक्री के लिये लेता रहा है। चूंकि वह समय पर भुगतान किया करता था, इस कारण शिकायतकर्ता को उस पर ज्यादा भरोसा हो गया था। करीब चार साल पहले आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक बड़ी पार्टी को बेचने के लिये करीब 72 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण क्रेडिट पर लिये थे।
इसमें से उसने सवा पांच लाख रुपये का पेमेंट किया था लेकिन बाकी पेमेंट का कोई अता-पता नहीं चल रहा था। इस बीच करीब एक से डेढ़ साल के लिये श्रेयांश कहीं लापता हो गया था। कुछ महीने पहले उसका नया मोबाइल नंबर शिकायतकर्ता के हाथ लगा तो उन्होंने संपर्क कर अपने पैसों की मांग की। आरोपी ने शिकायतकर्ता को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया बल्कि और टालमटोल करने लगा। लिहाजा शिकायतकर्ता ने आरोपी श्रेयांश के खिलाफ एलटी मार्ग पुलिस में ठगी का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस मामला दर्ज होने के बाद से ही इस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस जांच टीम को खबर मिली थी कि श्रेयांश बोरीवली में नैंसी कॉलोनी में रहता है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को बोरीवली से उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जहां पुलिस पूछताछ कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story