Marudhar Kesari
मुंबई। डोंबिवली उपसंघ में महासती कुमुदलता मसा के सानिध्य में मरुधर केसरी (Marudhar Kesari) मिश्रीमल मसा की 134वीं व रूपमुनि मसा रजत की 97वीं जन्म जयंती पारणा महोत्सव के साथ मनाई गई।
संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत व चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डाँगी ने बताया कि इस अवसर पर महासती ने कहा कि गुरूदेव ज्ञान ध्यान के पुजारी थे। उन्होंने गांव गांव जाकर गोशाला खुलवाई। उनके शिष्य रूपमुनि मसा के जीवन में यथा नाम तथा गुण था। वे भक्तों के भगवान थे।
समारोह अध्यक्ष फिल्म निर्माता केसी बोकडीया, कैबिनेट राज्य मंत्री रविंद्र चव्हान, शांतिलाल पोखरणा, नरेश बोहरा, अरुण अग्रवाल, मीठालाल बाफना, अंकित छाजेड, महेंद्र रांका, मेवाड़ भवन गोरेगांव अध्यक्ष दिलीप नाबेडा का सम्मान संघ ने किया। संघ कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मादरेचा व चातुर्मास समिति मंत्री आंनद बडोला ने बताया कि साध्वी महाप्रज्ञा, साध्वी पदमर्किति व साध्वी राजर्किती ने विचार रखे।
पाठशाला के बच्चों ने नाटिक़ा की प्रस्तुति दी। कंवरबाई डांगी, दिलखुशदेवी बाफना, आशा वदामा, मोनिका वदामा, संजय बोहरा का सम्मान किया गया। विमल बोल्या, मनोज मेहता, मनिष सियाल महावीर डाँगी संदीप आंचलिया, गौतम बोहरा, कुंदन बाफना, बलवन्तसिंह बोल्या, इनकम टैक्स डिप्टी कमिश्ननर सारिका जैन मौजूद रहे।
संघ के पूर्व अध्यक्ष देवीलाल बोहरा ने विचार रखे। यह जानकारी संघ मंत्री मनोज कागरेचा ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story