✕
ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर जूलर से करीब सवा लाख की ठगी
By EditorialPublished on
पनवेल (panvel) शहर में एक जूलरी शॉप (Jewelery Shop) में एक जूलर (Jeweler) से एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी (Fraud) का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर आये आरोपी ठग ने जूलर से एक सोने (Gold) की चेन खरीदी और एनईएफटी के जरिये ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) करने का झांसा देकर वहां से चंपत हो गया। जूलर सुरेंद्र काकरेचा ने आरोपी पी.के. श्रीवास्तव के खिलाफ पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

x
मुंबई। पनवेल (panvel) शहर में एक जूलरी शॉप (Jewelery Shop) में एक जूलर (Jeweler) से एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी (Fraud) का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर आये आरोपी ठग ने जूलर से एक सोने (Gold) की चेन खरीदी और एनईएफटी के जरिये ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) करने का झांसा देकर वहां से चंपत हो गया। जूलर सुरेंद्र काकरेचा ने आरोपी पी.के. श्रीवास्तव के खिलाफ पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जूलर सुरेंद्र की पनवेल में जोशी अली में प्रिंस ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप है। जून महीने में एक व्यक्ति सोने की चेन खरीदने के लिये उनकी शॉप में आया था। उस व्यक्ति ने एक लाख बीस हजार रुपये कीमत की सोने की चेन खरीदी और दो चरणों में एनईएफटी के जरिये रकम का कथित भुगतान कर दिया। आरोपी ने जूलर को भुगतान का स्क्रीनशॉट भी दिखाया। जूलर ने बैंक में रकम ट्रांसफर होकर जमा होने के बारे में पूछा तो आरोपी ने आश्वस्त किया कि इसमें थोड़ा सा वक्त लगता है लेकिन थोडी देर में रकम जूलर के बैंक खाते में जमा हो जायेगी। जूलर को आश्वस्त कर आरोपी वहां से निकल गया। लेकिन बाद में जब बैंक खाते में रकम जमा नहीं हुई तो जूलर ने 9 अगस्त को पुलिस में मामला दर्ज कराया।

Editorial
Next Story
Related News
X
