✕
प्र.म. मोदी ने उच्च उपज वाली फसलों की 109 किस्में जारी कीं
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (Indian Agricultural Research Institute) में फसलों की 109 उच्च उपज वाली, जलवायु अनुकूल एवं जैव-सुदृढ़ किस्में जारी कीं। इस पहल का उद्देश्य कृषि उत्पादकता और किसानों की आय को बढ़ाना है।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (Indian Agricultural Research Institute) में फसलों की 109 उच्च उपज वाली, जलवायु अनुकूल एवं जैव-सुदृढ़ किस्में जारी कीं। इस पहल का उद्देश्य कृषि उत्पादकता और किसानों की आय को बढ़ाना है।
इन किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (Indian Council of Agricultural Research) (आईसीएआर) ने विकसित किया है और ये कुल 61 फसलों से संबंधित हैं। इनमें 34 खेतों में लगाई जाने वाली और 27 बागवानी की फसलें हैं। मोदी ने दिल्ली (Delhi) के पूसा परिसर में तीन प्रायोगिक कृषि भूखंडों पर बीजों को पेश किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने किसानों और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत भी की। जारी की जाने वाली 61 फसलों की 109 किस्मों में 34 खेत की फसलें और 27 बागवानी फसले शामिल हैं।
खेत की फसलों में बाजरा, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाज के बीज जारी किए गए। वहीं, बागवानी फसलो में फलों, सब्जियों, बागानों, कंद फसलों मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में भी शामिल हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
