gold jewelry
मुंबई। करीब एक करोड़ रुपये के स्वर्णाभूषणों की ठगी के आरोप में कालाचौकी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों को नाम विनोद मेहता और मयंक पामेचा हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही हैं। शिकायतकर्ता शिवड़ी इलाके में रहता है और जूलरी कारोबारी है।
शिकायतकर्ता का शिवडी में होलसेल जूलरी का कारोबार है। अप्रैल में शिकायतकर्ता की विनोद मेहता और मयंक मेहता से जान-पहचान हुई थी। शिकायतकर्ता दोनों आरोपियों से कारोबार करने के लिये तैयार हो गये क्योंकि दोनों आरोपी जूलरी कारोबारी हैं। दोनों आरोपियों पर भरोसा करते हुये शिकायतकर्ता ने उन्हें क्रेडिट पर बिक्री के लिये करीब दो करोड़ रुपये के स्वर्णाभूषण दिये थे। आरोपियों ने इसमें से कुछ रकम का पहले तो भुगतान तो किया लेकिन बाद में एक करोड़ सात लाक रुपये का भुगतान किये बगैर शिकायतकर्ता को ठगी का शिकार बनाया। शिकायतकर्ता ने जब बार-बार तकादा किया तो दोनों आरोपी पेमेंट किये बिना ही आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गये।
इस बात की खबर लगते ही शिकायतकर्ता ने कालाचौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Editorial

Editorial

Next Story