kharge
नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग (American short seller Hindenburg) की रिसर्च रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सेबी (SEBI) पर लगे आरोपों की जांच कराने की मांग की है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अदाणी समूह (Adani Group) और सेबी की मिलीभगत से हुए घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे की जेपीसी से जांच कराना जरूरी है। नहीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश की संवैधानिक संस्थाओं से समझौता करके अपने सहयोगियों को बचाते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को अदाणी समूह के घोटालों की जांच कराकर सेबी पर लगे आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। साथ ही तुरंत कार्रवाई करनी होगी। एक्स पर किए गए एक पोस्ट में खरगे ने कहा कि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में अदाणी समूह पर लगे आरोपों पर खारिज कर दिया था। अब सेबी प्रमुख पर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के निवेशक अपनी मेहनत की कमाई शेयर बाजार में निवेश करते हैं। ऐसे घोटालों और आरोपों के बाद निवेशक चिंतित हैं। उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। खरगे ने कहा कि इस घोटाले की जांच जेपीसी से कराना जरूरी है।
Editorial

Editorial

Next Story