family of Chikalwas
खमनोर। राजसमंद के सायों का खेड़ा पंचायत के चिकलवास गांव में छत गिरने से हुए हादसे में मृतक के परिजनों को मंगल चैरिटेबल ट्रस्ट के मेघराज धाकड़ ने आर्थिक सहायता दी। भगवती धाकड़ ने बताया कि मुंबई से शिशोदा पहुंचे मेघराज धाकड़ ने हादसे में मारे गए शान्तिलाल नारुजी गमेती के परिजनों को 5 लाख रुपए की मानवीय सहायता प्रदान की। अन्य मृतक कालूलाल वैणा की पुत्री को नर्सिंग कोर्स के लिए संपूर्ण फीस व अलग से प्रतिमाह 10 हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा की गई। 29 जुलाई को चिकलवास हादसे में भगवतीलाल मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, कालूलाल मेघवाल व शांतिलाल मेघवाल की मौत हो गई थी।
धाकड़ ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। ऐसे समय में हम सभी को आगे बढ़कर इन परिवारों की सहायता करनी है। उन्होंने कहा कि आकस्मिक मृत्यु एवं कई ग्रामवासियों के घायल होने का समाचार अत्यन्त दुःखद एवम् स्तब्ध करने वाला है।
Next Story