✕
श्रीजेश-मनु ओलंपिक समापन समारोह के ध्वजवाहक
By EditorialPublished on
भारतीय पुरूष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) और महिला निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) पेरिस ओलंपिक में समापन समारोह (Olympic closing ceremony) के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे।

x

पेरिस (एजेंसी)। भारतीय पुरूष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) और महिला निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) पेरिस ओलंपिक में समापन समारोह (Olympic closing ceremony) के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। आईओए की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा, श्रीजेश ने दो दशकों से C अधिक समय तक विशेष रूप से भारतीय M हॉकी और भारतीय खेल की सराहनीय सेवा K की है। उन्होंने कहा, मैंने नीरज चोपड़ा से बात की और उस सहजता और शालीनता की सराहना की जिसके साथ वह इस बात पर सहमत हुए कि श्रीजेश को समापन समारोह में ध्वजवाहक होना चाहिए।
श्रीजेश ग्रीष्मकालीन खेलों में पुरूष हॉकी कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के जबरदस्त प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। यह उनका दूसरा ओलंपिक कांस्य है।
36 वर्षीय गोलकीपर ने गुरूवार को कांस्य पदक मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आईओए ने मनु भाकर को महिला ध्वजवाहक घोषित किया था। मनु ने पेरिस ओलंपिक में कई रिकॉर्ड तोड़े और दो कांस्य पदक जीते।

Editorial
Next Story
Related News
X
