✕
मेवाड संघ स्वास्थ्य समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
By EditorialPublished on
मेवाड़ संघ (Mewar Union) मुंबई (Mumbai) द्वारा संचालित स्वास्थ्य समिति द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं (health plan) के क्रियान्वयन के पहले चरण में संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा महामंत्री प्रकाश नाहर कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर के नेतृत्व में विभिन्न उपसंघों में स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) व ब्लड डोनेशन कैंप (Blood Donation Camp) का आयोजन किया जायेगा। समिति संयोजक संजय सिंयाल के अनुसार 34 उपसंघों में एक माह तक चलने वाले इस उपक्रम में पहली कड़ी में 11 अगस्त को विरार उपसंघ में साध्वी रिद्धिमा मसा के सानिध्य में पूनम नगर मे

x
मुंबई। मेवाड़ संघ (Mewar Union) मुंबई (Mumbai) द्वारा संचालित स्वास्थ्य समिति द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं (health plan) के क्रियान्वयन के पहले चरण में संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा महामंत्री प्रकाश नाहर कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर के नेतृत्व में विभिन्न उपसंघों में स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) व ब्लड डोनेशन कैंप (Blood Donation Camp) का आयोजन किया जायेगा। समिति संयोजक संजय सिंयाल के अनुसार 34 उपसंघों में एक माह तक चलने वाले इस उपक्रम में पहली कड़ी में 11 अगस्त को विरार उपसंघ में साध्वी रिद्धिमा मसा के सानिध्य में पूनम नगर मेवाड भवन में, पनवेल में प्रवर्तक अरुण मुनि मसा ठाणा 2 के सानिध्य में कापड़ गली में, विक्रोली जैन स्थानक भारत नगर में व तेरापंथ भवन, वसई वेस्ट में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में डाटा कलेक्शन कर एक कार्ड भी जारी किया जा रहा है जिसके तहत समाज को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक सूत्र में पिरोया जाएगा। शुक्रवार को समिति पदाधिकारी भायंदर में चातुर्मास कर रहे कमल मुनि कमलेश के सम्मुख पहुंचे व जानकारी दी। आयोजन सफल बनाने उपसंघ विरार अध्यक्ष राजेश मादरेचा, मंत्री कन्हैयालाल पोखरना, कोषाध्यक्ष सुन्दरलाल इंटोदिया, दिनेश वडालमिया, गितेश वडालमिया, उपसंघ पनवेल अध्यक्ष शैलेन्द्र खेरोदिया मंत्री राकेश संचेती, कोषाध्यक्ष विजय श्रीमाल, प्रमोद सुराणा, मुकेश इंटोदिया, उपसंघ विक्रोली अध्यक्ष गणपत कोठारी मंत्री रोशन बोहरा कोषाध्यक्ष गणेशलाल इंटोदिया, इंदरमल बाफना, उपसंघ वसई रोड़ अध्यक्ष मुकेश चोरड़िया, मंत्री मुकेश बम्बोरी, कोषाध्यक्ष पंकज धाकड़, महावीर सिंघवी, दिलीप कोठारी आदि सक्रिय हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य समिति सहसंयोजक मनिष पिपाडा ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
