✕
पहलवान अमन सहरावत ने जीता कांस्य
By EditorialPublished on
भारतीय पहलवान अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में कांस्य पदक जीता। 21 वर्षीय अमन ने कांस्य के लिए खेले गए मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया। इससे पहले, छत्रसाल अखाड़े के प्रतिभाशाली पहलवान अमन ने गुरूवार को प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन पुरूषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए थे।

x

पेरिस (एजेंसी)। भारतीय पहलवान अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में कांस्य पदक जीता। 21 वर्षीय अमन ने कांस्य के लिए खेले गए मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया। इससे पहले, छत्रसाल अखाड़े के प्रतिभाशाली पहलवान अमन ने गुरूवार को प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन पुरूषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए थे।
अमन भले ही गुरूवार को पदक पक्का करने से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और देश को पेरिस खेलों में छठा पदक दिला दिया। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक पांच कांस्य और एक रजत सहित कुल छह पदक जीते हैं।
शुरूआत से ही मुकाबले में आगे रहे अमन
पहले राउंड में ही अमन 6-3 से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड अमन ने इस बढ़त को और आगे बढ़ाया और क्रूज को कोई मौका नहीं दिया। इस तरह अमन सहरावत ने जीत हासिल की। अमन पेरिस ओलंपिक में भारत के एकमात्र पुरूष पहलवान थे। हालांकि, उन्होंने कुश्ती में पदकों के सिलसिले को बरकरार रखा। भारत 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीत रहा है। 2008 में सुशील कुमार ने कांस्य, 2012 में सुशील ने रजत और योगेश्वर दत्त ने कांस्य, 2016 में साक्षी मलिक ने कांस्य, 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता था। अमन का यह पहला ओलंपिक था और उन्होंने अपने पहले ही ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। अमन ने इस तरह ओलंपिक में कुश्ती में भारत का पदक का खाता खोला। विनेश फोगाट के अयोग्य करार दिए जाने के बाद निराशा में डूबे भारत को उन्होंने खुशियां दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में पहलवान अमन सेहरावत को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, हमारे पहलवानों की बदौलत हमें और भी गर्व हुआ। पेरिस ओलंपिक में पुरूषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सेहरावत को बधाई। उनकी लगन और दृढ़ता साफ तौर पर दिखाई देती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है। अमन ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को अंकों के आधार पर 13-5 से हराया।

Editorial
Next Story
Related News
X
