Yashashree murder case
Yashashree murder case ठाणे। नवी मुंबई के उरण में युवती की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आरोप जोड़ा है। नवी मुंबई पुलिस ने मामले के आरोपी दाऊद शेख को मंगलवार की सुबह पड़ोसी राज्य कर्नाटक के गुलबर्गा के शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक में गिरफ्तारी के बाद उसे मंगलवार रात नवी मुंबई लाया गया। वह फिलहाल नवी मुंबई के बेलापुर में पुलिस की हिरासत में है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार को पनवेल सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शेख के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में अब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी आरोप जोड़ दिए हैं। पुलिस का मानना है कि यशश्री शिंदे ने अपने ऑफिस से आधे दिन से छुट्टी ली थी। उसी दिन साढे तीन से साढे़ चार बजे के बीच उसकी हत्या की गई। यशश्री के घर न लौटने के बाद उसके माता-पिता ने 25 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शनिवार को सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने पहले बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता की मौत चाकू के कई वार से होने की पुष्टि हुई थी।
Editorial

Editorial

Next Story