✕
स्वप्निल 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में
By EditorialPublished on
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाने (Swapnil Kusale) बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरूषों के 50 श्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गये है। पुरूषों के 50 मीटर 3 पोजीशन क्वालिफिकेशन राउंड में कुसाल ने अपने पर्दापण ओलंपिक में 590-383 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में प्रवेश किया।

x

पेरिस (एजेंसी)। भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाने (Swapnil Kusale) बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरूषों के 50 श्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गये है। पुरूषों के 50 मीटर 3 पोजीशन क्वालिफिकेशन राउंड में कुसाल ने अपने पर्दापण ओलंपिक में 590-383 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरी ओर तोमर 589-333 के साथ 11वें स्थान रहे। क्वालिफिकेशन राउंड स्पर्धा के शीर्ष आठ निशानेबाज ही फाइनल में जगह बनाई। ये निशानेबाज फाइनल राउंड में गुरूवार अपराह्न एक बजे स्पर्धा करेंगे। स्पर्धा में भारत के स्वप्निल कुसाले और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने भाग लिया था। इस दौरान चीन के लियू युकुन ने 594-383 स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन ओलंपिक रिकॉर्ड दर्ज किया।
Next Story
Related News
X

