haribhau bagde
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के नव नियुक्त राज्यपाल (Appointed Governor) हरिभाऊ किसनराव बागडे (Haribhau Kisanrao Bagde) ने बुधवार को यहां राज्यपाल पद की शपथ ली। बागड़े को राजभवन (Raj Bhavan) में सायं चार बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव (Manindra Mohan Srivastava) ने शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) द्वारा जारी राज्यपाल की नियुक्ति का वारंट पढ़कर सुनाया।
शपथ लेने के बाद बागड़े को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद वैरवा, केन्द्रीय मंत्री, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली तथा अन्य जन प्रतिनिधि, न्यायाधीश, प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। बागड़े ने हाल में कार्यकाल पूरा करने वाले कलराज मिश्र का स्थान लिया है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के बागड़े महाराष्ट्र (Maharashtra) में छह बार विधायक रहे और वह मंत्री भी रहे। वह महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। E
Editorial

Editorial

Next Story