Municipal council
जोधपुर (कासं)। नगर निगम (Municipal council) उत्तर द्वारा 2 अगस्त को सावन उत्सव (savan festival) मनाने की घोषणा के बाद अब नगर निगम दक्षिण ने भी सावन उत्सव की तारीख तय कर ली है। नगर निगम दक्षिण आगामी मंगलवार 6 अगस्त को सावन उत्सव मनाएगा, इस उत्सव में मिस व मिसेज सावन प्रतियोगिता (Miss and Mrs. Sawan Competition) के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। नेहरु पार्क (Nehru Park) में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए खान-पान की स्टॉल्स भी लगाई जाएगी। महापौर वनीता सेठ एवं मेला समिति अध्यक्ष मीनाक्षी कोठरी ने मेला समिति सदस्यों एवं निगम अधिकारियों के साथ आज बैठक की और सावन महोत्सव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
2 बजे से शुरू हो जाएगा आयोजन नगर निगम दक्षिण की मेला कमेटी अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी ने बताया कि नगर निगम दक्षिण की ओर से मंगलवार को नेहरू पार्क में सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इस बार सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली, डांस, म्यूजिकल चेयर, मिस एंड मिसेज सावन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केवल महिलाओं व बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कोठारी ने बताया कि दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे सावन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महापौर दक्षिण वनीता सेठ इस सावन मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाली महिलाओं के मनोरंजन के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि नेहरू पार्क में नगर निगम दक्षिण की ओर से झूले भी लगाए जाएंगे। सावन महोत्सव में महिलाएं इन झूलों का आनंद उठा सकेगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव स्थल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया जायेगा। बैठक में मेला समिति सदस्य पूजा राठी, निशा चौधरी, सावित्री देवी, मंजू प्रजापत, सुमन सैन, लहरा देवी, रागिनी, पूजा पारीक, आरती आर्य, आयुक्त टी शुभ मंगला, अतिरिक्त आयुक्त विशाल दवे, राजस्व अधिकारी विक्रम चारण, रीडर अपराजिता हर्ष, कार्यालय अधीक्षक सुबोध शंकर व्यास मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story