✕
धमाकेदार शुरुआत के साथ लवलीना क्वार्टरफाइनल में
By EditorialPublished on
भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

x

पेरिस (एजेंसी)। भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
लवलीना ने आज यहां महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे की सुन्निवा हॉफस्टेड को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से हराया।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत चुकी लवलीना इस बार 75 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। उन्हें इस वर्ग में आठवीं वरीयता प्राप्त है। रविवार को क्वार्टरफाइनल में लवलीना का सामना चीन की ली कियान से होगा। लवलीना का लक्ष्य यह मुकाबल जीतकर पदक राउंड में प्रवेश करने पर होगा। ली कियान ने पिछले वर्ष हांगझोऊ में एशियाई खेल के फाइनल में लवलीना को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

Editorial
Next Story
Related News
X
