paris olympics
पेरिस (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक (paris olympics) से पहले भारत (India) की कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट (Commonwealth Medalist) विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने हुंकार भरी और स्पेन ब्रां प्री में गोल्ड मेडल (gold medal) जीता। विनेश को स्पेन जाने के लिए बीजा के लिए मशक्कत करनी पड़ी लेकिन फिर वहां जाकर उन्होंने चैंपियन बनकर दिखाया और पेरिस में मेडल के लिए दावेदारी पेश कर दे।
विनेश फोगाट ने स्पेन (spain) ग्रां प्री में 50 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया था। वह इससे पहले 53 किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करती थीं। उन्होंने सबसे पहले टूर्नामेंट में पैन अमेरिका गेम्स की चैंपियन यूनेलिस गजमैन को 12-4 से हराया। इसके बाद उन्होंने कनाडा की मैडिसन पार्क को मात दी। सेमीफाइनल में कनाडा के रेसलर कैटी डटचक को 9-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल मैच में उनका सामना रुस की मारिया तियूमेरेकोबा से था। विनेश ने यह मैच 10-5 से अपने नाम किया। इस जीत से विनेश का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। विनेश पिछले साल तक 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए 50 किलोग्राम वर्ग में कोटा हासिल किया और अब इसी वर्ग में पेरिस में हिस्सा लेंगी। विनेश को इस कैटेगरी के लिए अपना वजन कम करना पड़ा जो कि काफी मुश्किल था। हालांकि विनेश ओलंपिक मेडल के लिए कुछ भी करने को तैयार है। विनेश पेरिस में तीसरी बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगी। वह इससे पहले रियो में और फिर टोक्यो में इन खेलों में हिस्सा ले चुकी हैं। रियो में बह चोटिल हो गई थीं वहीं टोक्यो में वह पहले ही राउंड में हार गई थीं। बीते साल विनेश फोगाट के घुटने की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने ट्रायल्स के रास्ते वापसी की।
Editorial

Editorial

Next Story