✕
इंटोदिया डोंबिवली तेरापंथी सभा अध्यक्ष बने
By EditorialPublished on
तेरापंथी सभा (Terapanthi Sabha) डोंबिवली के अध्यक्ष पद पर दलपत इंटोदिया का चयन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष गणपत हिंगड ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों को प्रस्तुत किया।

x

मुंबई। तेरापंथी सभा (Terapanthi Sabha) डोंबिवली के अध्यक्ष पद पर दलपत इंटोदिया का चयन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष गणपत हिंगड ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों को प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष कांतिलाल कोठारी ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी सागरमल इंटोदिया, हस्तीमल कच्छारा, कैलाश सियाल ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की। दलपत इंटोदिया और मदन कोठारी ने दावा प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर इंटोदिया के नाम की घोषणा की। इस प्रसंग पर युवक परिषद् अध्यक्ष भगवती कच्छारा, मंत्री संजय खाब्या और टीम उपस्थित थी। संचालन सुरेश सिंघवी ने किया।
Next Story
Related News
X

