Ram Muni
मुंबई। श्रमण संघीय उप्रवर्तक राम मुनि (Ram Muni) मसा व विकास मुनि मसा का चातुर्मास प्रवेश (Chaturmas Pravesh) व जन्म अमृत महोत्सव वर्ष कार्यक्रम रविवार को मेवाड़ भवन वाशी में हुआ। संघ अध्यक्ष जयप्रकाश बोहरा व मंत्री संजय चिपड ने बताया कि सुबह प्रवेश के बाद प्रवचन व संघीय कार्यक्रम सिडको ऑडीटोरीयम में हुआ। राम मुनि ने कहा कि चातुर्मास काल प्राणी हितों के लिए भगवान का एक अवदान है। हमें इसका उपयोग अपने जीवन कल्याण और आत्म शुद्धि के लिए करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वाशी का यह चातुर्मास हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। मैं चाहता हूं कि आप सभी परमार्थ के पद पर चलते हुए अपने जीवन को मंगलमय करो। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने राम मुनि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन संघ के आध्यात्मिक विकास के प्रति समर्पित करके साधु जीवन में एक श्रेष्ठतम स्थान प्राप्त किया है। हम उनका जन्मोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से मनाएंगे। वाशी मेवाड भवन ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल बोहरा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र चोरडिया, अशोक खरवड़, दीपक बडोला, कल्पेश कोठारी, महेन्द्र सुराणा, रेखा चौहान, लता सियाल, सपना संचेती, रिया पामेचा, हनी खरवड़, श्रुती लोढा आदि मौजूद रहे। यह जानकारी राकेश चोरड़िया ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story